कुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह









उज्जैन कुशवाहा समाज ट्रस्ट एवं कुशवाहा क्षत्रिय समाज विकास समिति द्वारा 4 सितंबर को लव कुश जयंती के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा निकाली गई यहां चल समारोह स्थानी चामुंडा माता चौराहे से प्रारंभ होकर बैंड बाजा बाजे ढोल एवं धमाकों के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई हुआ।

चल समारोह में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाह इंदौर उपस्थित हुए।

 कुशवाहा समाज ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि बैंड बाजे डीजे बग्गी एवं ढोल धमाकों के साथ यह चल समारोह स्थानी चामुंडा माता मंदिर से प्रारंभ होकर देवास गेट ,मालीपुरा, फावारा चौक, कंठल, निकास् चौराहा होते हुए नगरकोट स्थित हरियाणा ब्राह्मण समाज धर्मशाला पर संपन्न हुआ प्रारंभ में भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया अतिथियों का पगड़ी एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष लेखराज चंदेरी वालों कुशवाहा समाज विकास मंच के अध्यक्ष रमेश कुशवाहा संजय कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा ऑल इंडिया सैनी समाज की अध्यक्ष श्रीमती अलका सैनी इंदौर, रामेश्वर पटेल, त्रिलोक कुशवाह जीतेंद्र कुशवाह,  कुशवाह, अशोक कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शारदा कुशवाह इंदौर, श्रीमती चंदा कुशवाह आदि महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार कुशवाह ने किया एवं आभार बालकिशन कुशवाह माना।