विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना मंच से परिचय दिया

 







अ.भा. कुशवाहा महासभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

विदिशा। कुशवाहा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन अनुपम मेगा सिटी हरदोल गार्डन विदिशा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री महासभा के संरक्षक एवं वर्तमान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा (ग्वालियर), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा (ललितपुर), राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल (सागर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी.के.सिंह इंदौर, महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा (इंदौर), युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुशवाहा (ग्वालियर), दिल्ली प्रदेश के प्रभारी डी के सिन्हा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह एवं दिल्ली प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुशवाहा, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता मौर्य होशंगाबाद, राष्ट्रीय महिला महासभा सचिव स्मृति कुशवाहा ग्वालियर, युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाहा (इंदौर), संविधान संशोधन समिति के सदस्य राम विश्वास कुशवाहा (भोपाल), पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा आदि ने भगवान लव-कुश के पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

समारोह में स्मारिका पत्रिका का विमोचन सम्मानीय अतिथियों के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने मध्य प्रदेश की कमेटी का पुनर्गठन करते हुए श्री हरिशंकर कुशवाहा गाडरवारा को पुनः प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया एवं श्री दिलीप कुशवाहा (राजगढ़) एवं राजेश कुशवाहा एड (इंदौर) को प्रदेश महामंत्री एवं श्री प्रभात कुशवाहा (गाडरवारा), एड.रघुबीर सिंह कुशवाहा (दतिया) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी भंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाहा नवीन कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए ।

 समारोह में महासभा के प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल हुए समारोह में मुख्य अतिथि सम्मानीय श्री जे पी वर्मा एवं सभी अतिथियों ने संबोधित किया। आयोजन समिति एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मान किया।कार्यक्रम के अंत में आभार जिला अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने माना।